फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ईएसआई कर्मी के पैन पर बनी फर्जी फर्म: जालसाजों ने की 8 करोड़ की टैक्स चोरी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Sun, 06 Sep 2026 02:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर निवासी ईएसआई कर्मी आशुतोष मिश्रा के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर जालसाजों ने रायपुर में फर्जी फर्म खोली और आठ करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी की। आयकर विभाग का नोटिस आने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद नौबस्ता पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
विज्ञापन
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता निवासी ईएसआई कर्मी के नाम पर जालसाजों ने फर्जी फर्म खोलकर आठ करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) चोरी की। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में फर्म खोलकर दिल्ली में उनके नाम पर खाता भी खुलवाया। इनकम टैक्स का नोटिस आने पर जानकारी होने पर पीड़ित ने नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

विज्ञापन

किदवईनगर के-ब्लॉक निवासी आशुतोष मिश्रा कर्मचारी राज्य बीमा निगम, मुंबई में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। आशुतोष के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2023 में अपना पैन कार्ड बनवाया था। इसका इस्तेमाल केवल बैंक खाता खोलने के लिए किया। इसके बाद तीन जून 2025 को आयकर विभाग रायपुर, छत्तीसगढ़ से नोटिस मिलने पर उन्होंने विभाग से जानकारी की।

विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पता चला कि उनके पैन पर फर्म का पंजीकरण कराकर रायपुर में स्क्रैप का कारोबार किया गया। फर्म के नाम से एयू स्माल फाइनेंस बैंक की द्वारका, दिल्ली शाखा में करंट अकाउंट भी खोला गया। इसके जरिये आठ करोड़ की कर चोरी की गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें