चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर लालबंगला में शनिवार दोपहर दोना-पत्तल फैक्टरी में संचालक प्रवीन जायसवाल (45) मृत मिले। खाना खाकर लौटे कर्मचारी ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी संचालक प्रवीन पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।
चौथे नंबर के भाई प्रमोद जायसवाल ने बताया कि घर के पास ही उनकी फैक्टरी है। शनिवार दोपहर प्रवीन कर्मचारी राजू के साथ काम करा रहे थे। राजू दोपहर में खाना खाने चला गया। आधे घंटे बाद लौटा तो प्रवीन जमीन पर पड़े मिले। चकेरी कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।