फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रंगदारी मामला: अभियोजन के दो और गवाह बयान से पलटे, कहा- डराकर लिखवाया गया था मुकदमा, पक्षद्रोही घोषित

Wed, 25 Nov 2026 04:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी लवी मिश्रा के खिलाफ दर्ज रंगदारी के मुकदमे में अभियोजन के दो और गवाह कोर्ट में अपने बयान से मुकर गए हैं। वादी होटल कारोबारी सुरेश पाल, उनके बेटे, मैनेजर व ड्राइवर के बाद छठे और सातवें गवाह के भी पलटने के बाद अब अभियोजन 30 नवंबर को आठवें गवाह के रूप में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को पेश करेगा।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने से संबंधित मुकदमे में मंगलवार को अभियोजन के दो और गवाह अपने बयान से मुकर गया। उन्हें पक्षद्रोही घोषित कर दिया गया। अब 30 नवंबर को अभियोजन अपना आठवां गवाह कोर्ट में पेश करेगा। होटल कारोबारी सुरेश पाल ने सात अगस्त 2025 को किदवईनगर थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथी लवी मिश्रा के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसमें सुरेश पाल, उनके बेटे, मैनेजर व ड्राइवर सभी अपने बयान से पलट चुके हैं।  अभियोजन ने सोमवार को छठे गवाह के रूप में अखिलेश द्विवेदी नाम के व्यक्ति को पेश किया था। उसने कहा कि वह अखिलेश शुक्ला के यहां काम करता था। वह पॉक्सो का मुकदमा लिखाने वाली किशोरी या उसके पिता को नहीं जानता है। अभियोजन ने उसे पक्षद्रोही घोषित करके जिरह की।

Trending Videos
विज्ञापन

गवाह को भी पक्षद्रोही घोषित कर दिया
इसके बाद पॉक्सो का मुकदमा लिखाने वाली पीड़िता के पिता को मंगलवार को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। इस गवाह ने भी अखिलेश दुबे व लवी मिश्रा को पहचानने से इनकार किया। कोर्ट में कहा कि वह अखिलेश शुक्ला के यहां काम करते थे। उन्होंने ही लड़की को डरा-धमकाकर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा लिखाया था। अभियोजन ने इस गवाह को भी पक्षद्रोही घोषित कर दिया। कार्यवाहक डीजीसी ने बताया कि अभियोजन 30 नवंबर को पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को गवाही के लिए कोर्ट में पेश करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें