फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में वापस आए प्रवासी लौटकर जाने लगे परदेस, गोवा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ दल

Sat, 06 Jun 2020 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संकट के चलते गैर राज्यों से बड़ी संख्या में घर लौटे कामगार, अब एक बार फिर काम पर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कुछ ऐसा ही दिखा। श्रमिकों का एक दल गोवा स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन


इनमें शामिल 13 लोग फतेहपुर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मार्च में अलग-अलग राज्यों से फतेहपुर आ गए थे। गांव में भी सिर्फ खर्च ही हो रहा था। मनरेगा में भी जरूरत भर का काम नहीं मिला।

इसलिए हम सभी ने काम पर वापसी में ही भलाई समझी। बताया कि इनके साथ गोवा समेत अन्य राज्यों में काम करने वाले यूपी के अलग-अलग जिलों के तमाम दूसरे कामगार भी वापसी का मन बना रहे हैं। ये लोग पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई और फिर वहां से गोवा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें