फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक के बैग से एक लाख के यूरो, डॉलर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 10:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली से अपने परिवार के साथ कानपुर लौटे युवक के बैग से एक लाख के यूरो, डाॅलर चोरी हो गए। पीड़ित ने जीआरपी में शिकायत की थी। वहां से जीरो एफआईआर होने के बाद चकेरी थाने में प्राथमिकी स्थानांतरित हुई। चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार फेज वन न्यू पीएसी लाइन निवासी निखिल कुमार दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 31 मार्च 2026 को वह पत्नी और बच्चों के साथ नई दिल्ली से कानपुर आने के लिए ट्रेन में बैठे।

विज्ञापन


देर रात कानपुर सेंट्रल में उतरे। टैक्सी से घर पहुंचकर पत्नी ने बैग चेक किया तो सात हजार रुपये, मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड गायब थे। दूसरे बैग से आठ सौ डॉलर, सौ यूरो के अलावा ब्राजीलियन और मैक्सिकन करेंसी गायब थी। ट्राली बैग से जाली काटकर मोबाइल चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि ट्राली बैग में ताला नहीं लगा था। घटना के बाद निखिल ने जीआरपी कानपुर में शिकायत की जहां पर जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अब चकेरी थाने में ट्रांसफर किया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि वादी से संपर्क नहीं हो पाया है जिसके चलते वादी की प्रोफाइल के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मामले में जांच कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें