फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कूष्मांडा मंदिर में दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, अलग बनेगा स्टैंड और बढ़ेंगे CCTV, एसपी ने दिए निर्देश

Sat, 10 Oct 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित प्रसिद्ध मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में आगामी नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। इस बार मंदिर परिसर के अंदर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
कूष्मांडा मंदिर परिसर में नहीं घुस सकेंगे दो पहिया वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में नवरात्र में कूष्मांडा मंदिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व मेला लगने से इस बार परिसर में दो पहिया वाहनों को नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर उनके पास पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि परिसर में श्रद्धालुओं कि भीड़ के बीच लोग दोपहिया वाहन लेकर घुस जाते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसलिए बार उनके घुसने पर रोक रहेगी। बताया कि दो पहिया वाहनों के लिए अलग स्टैंड होगा। वहीं चार पहिया वाहन हर बार की तरह कानपुर रोड और भीतरगांव रोड किनारे खड़े होंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

बताया कि परिसर में स्थित तालाब के पीछे पावर स्टेशन की तरफ का गेट भी पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे। हर कैमरे के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें