फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम संग बैठक में उद्यमियों ने बताईं समस्याएं, बोले- दो साल से बन रही सड़क, नहीं हटा है अतिक्रमण हटा

Sat, 24 Jan 2026 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में फजलगंज सड़क निर्माण को 31 जनवरी तक पूरा करने, कोऑपरेटिव इस्टेट से अतिक्रमण हटाने और यूपीसीडा द्वारा कम प्लॉट देने पर शेष राशि वापस करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर उद्यमियों ने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीडा को शेष राशि वापस करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने इस क्षेत्र में मुख्य नाले से मिलने वाले पाइपों को बदलने के लिए एस्टीमेट स्वीकृत करने के निर्देश नगर निगम को दिए। दादानगर से विजयनगर जाने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढों को भरने के लिए जल निगम ने एक सप्ताह का समय मांगा, इस दौरान मेट्रो अपने हिस्से का कार्य पूरा कर लेगा। उद्यमी धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा से लिए गए 1060 वर्ग मीटर प्लॉट पर केवल 800 वर्ग मीटर कब्जा मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने यूपीसीडा को शेष राशि वापस करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

http://

27 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा

पनकी बाईपास पर ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने नगर निगम को अभियान चलाने के आदेश दिए। एमएसएमई इकाइयों को नए उद्योग स्थापित करने में शासन द्वारा दी जाने वाली स्टाम्प ड्यूटी में छूट के लिए बैंक गारंटी वापस न मिलने की समस्या पर जिलाधिकारी ने स्टांप विभाग के अधिकारियों को 27 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता, अंकुर अंशवानी, लाडली प्रसाद, ज्ञानेंद्र अवस्थी, हरेंद्र मूरजानी, ममता शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें