फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीआईजी बंगले के पास इंजीनियरिंग छात्र को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एचबीटीयू में मास बंक कॉल आन में साथ न देने से नाराज छात्रों ने इंजीनियरिंग छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज में डीआईजी बंगले के पास रंजिश के चलते एचबीटीयू छात्रों के एक गुट ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की लोहे की बक्कल से पिटाई कर दी। इससे उसके सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने मामले में हमलावरों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नजीराबाद के कमलानगर निवासी दीपक कुमार दीक्षित निजी कोचिंग चलाते हैं। उनका बेटा उदय दीक्षित एचबीटीयू में बीटेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उदय ने बताया कि उसी के साथ पढ़ने वाला ओमेक्स सिटी लखनऊ निवासी अभिनंदन सिंह सेंगर और भूपेंद्र यादव उससे रंजिश मानते थे। दरअसल अभिनंदन सिंह क्लास रीप्रेजेनटेटिव है जो कम ही कॉलेज आता था। पिछले साल अभिनंदन ने मास बंक की कॉल आन की थी, लेकिन उदय ने उसमें हिस्सा नहीं लिया था। इसी बात को लेकर दोनों आरोपी उससे दुश्मनी मानने लगे। उदय के मुताबिक बीती 25 अक्तूबर को एसाइनमेंट जमा होना था और अभिनंदन का कहना था कि कोई छात्र उसे जमा नहीं करेगा।

इस पर भी उदय ने कॉलेज जाकर एसाइनमेंट जमा कर दिया। इससे नाराज दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उदय को एचबीटीयू कैंपस के बाहर डीआईजी बंगले के पास बेल्ट के बक्कल से पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर नवाबगंज दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें