व्यापारियों की अधिकारियों से हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लाल बंगला बाजार में बुधवार को नगर निगम और यातायात पुलिस विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया। साथ ही फुटपाथ घेरकर खड़े होने वाले ठेला दुकानदारों को हटवाया। अभियान के दौरान व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद व्यापारियों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। टीआई राजवीर सिंह ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। गुरुवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।