फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…दूसरा फरार, पूछताछ में कबूली 33 लाख की चोरी

Thu, 13 Nov 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके जवाब में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुंहैला चौकी से महुआगांव जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। तभी एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

वहीं, उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में उसने कई अहम बातें बताई हैं, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। पिछले दिनों 33 लाख की हुई बड़ी चोरी की वारदात भी कुबूली है। आरोपी के पास से दो सौ ग्राम के लगभग चांदी भी बरामद हुई है। वहींख् फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें