प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को साकेत नगर स्थित एक काॅलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीसीपी (साउथ) योगेश कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को अपने कौशल को निरंतर निखारने की आवश्यकता है ताकि वह प्रतिस्पर्धा के दौर में सफलता हासिल कर सकें।