फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़कों पर उतरेगा कर्मचारी वर्ग, भारतीय मजदूर संघ का 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आंदोलन, ज्ञापन भी देंगे

Sun, 16 Aug 2026 01:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारतीय मजदूर संघ और गवर्नमेंट इंप्लाइज नेशनल कंफेडरेशन के आह्वान पर 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कानपुर के नवीन मार्केट कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अपने संस्थानों के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
नवीन मार्केट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने का एलान किया गया। तय हुआ कि भारतीय मजदूर संघ, गवर्नमेंट इंप्लाइज नेशनल कंफेडरेशन के सभी कर्मचारी संगठन अपने-अपने संस्थानों के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। आंदोलन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, ग्रेच्युटी की गणना में संशोधन, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर साधू सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान, आईपीएस चौहान, कुंदन, संगीता, अशोक यादव, विजय त्रिपाठी, शंभू, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें