केस्को की रेड टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार दो दिन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सपा के पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के आवास समेत आठ भवनों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पूर्व पार्षद के हॉस्पिटल रोड परेड स्थित घर में चोरी पकड़े जाने पर उनकी पत्नी गुड़िया रहमान पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पकड़ी गई बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज निवासी अफसर जहां, अनवर जहां, चांदनी बेगम, नफीसा, छोटे मियां हाता निवासी रेशमा और गांधीनगर के अजय कुमार शुक्ला के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई।
पकड़ी गई बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
जबकि लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी के प्रकाश बाजपेई के परिसर में 12 किलोवाट की काॅमर्शियल बिजली चोरी मिली। सभी पर केस्को के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।