कानपुर में मरम्मत कार्य कराने के कारण केस्को बुधवार को गंगेश्वर धाम, खुशी डिपार्टमेंटल स्टार, एनपी स्कूल, नूरी मजिस्द में सुबह 10 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखेगा। ऐसे ही मामा पीसीओ, मोहनी वाटिका, कयूम मोड-1 व दो में दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। 250 केवीए के ट्रांसफार्मर बदलने के चलते रामादेवी, कृष्णानगर, जमुनादेवी क्षेत्र में बिजली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आएगी।
यार्ड में अनुरक्षण कार्य होने के चलते मलिकपुरम, चरण सिंह बर्रा, पानी की टंकी बर्रा-2, विद्युत कॉलोनी, बर्रा-6, यादव मार्केट बर्रा-2 में बिजली दोपहर 12 से एक बजे तक नहीं रहेगी। न्यू दामोदरनगर, ओल्ड गुजैनी, अशोक कालिया और वरुण विहार, सब्जी मंडी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे व रुपम, सूटरगंज, विष्णुपुरी, धर्मशाला, ओल्ड सेलटेक्स, बीएस पार्क गेट में बिजली सुबह 9 से 10 बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं, गल्ला गोदाम, गोल्फ, बनिया बाजार में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से 10 बजे तक बाधित रहेगी।