नजीराबाद थानाक्षेत्र में महाराजा दूध डेयरी के पास बुधवार देर रात एक बजे अशोक नगर पेट्रोल पंप के पास किसी ने सड़क पर पड़े कूड़े में आग लगा दी। लपटों ने पास के बिजली के खंभे को चपेट में ले लिया। राहगीरों ने तत्काल बिजली सबस्टेशन में फोन कर आपूर्ति बंद कराई और मिट्टी-पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
धुआं घरों में भरने से लोग सड़क पर आ गए। आग ने वहां लगे बैनर-पोस्टर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर अशोक नगर चौकी इंचार्ज रविंदर राणा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।