फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करंट की चपेट में आया इलेक्ट्रिशियन, 15 फीट नीचे सड़क पर गिरा, हैलट अस्पताल में मौत, साले ने लगाया आरोप

Thu, 01 Oct 2026 02:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में घर पर सो रहे इलेक्ट्रिशियन को इलाके का ही एक व्यक्ति जबरन अपने घर की बिजली ठीक कराने ले गया। आरोप है कि टूटी सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर काम करने के दौरान  इलेक्ट्रिशियन करंट की चपेट में आ गए और करीब 15 फीट नीचे सड़क पर गिर पड़े। हैलट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आनंद विहार में बुधवार दोपहर बिजली की मरम्मत करने गए इलेक्ट्रिशियन अशोक कुमार (47) करंट की चपेट में आकर करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक के परिवार में पत्नी श्यामा देवी और बेटियां प्रिया व प्राची हैं।

विज्ञापन

अशोक के साले लालू का आरोप है कि बुधवार दोपहर अशोक घर पर सो रहे थे। इसी दौरान इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर की बिजली खराब होने की बात कहकर उन्हें बुलाने पहुंचा। आरोप है कि अशोक ने जाने से मना किया, लेकिन वह उन्हें जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद टूटी सीढ़ी के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ाकर मरम्मत कराने लगा।

करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा
लालू के मुताबिक, अशोक खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल हैलट ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिजनों का आरोप है कि अशोक की मौत के बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

जांच और कार्रवाई की मांग
परिवार ने घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजकुमार राजीव कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें