सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के स्वर्णजयंती विहार सेक्टर छह निवासी पंकज (35) सोमवार रात नशे की हालत में पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंचे साथी मजदूरों ने उसे हैलट में भर्ती कराया। वहां मंगलवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिहार में रहने वाले परिजनों को सूचना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।