फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: रामबाग में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Jul 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पति घटना के समय बाजार से आम खरीदने गए थे।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबाग में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। उनके पति बाजार से आम खरीदने गए थे। करीब दो घंटे बाद वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर के पहली मंजिल में वृद्धा मृत मिलीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। बदमाश उनके गले से चेन, कान की बालियां और अंगूठियां ले गए। अलमारी में रखे दो लाख नकद और लगभग चार लाख के जेवर भी गायब हैं।
विज्ञापन




हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री के सेवानिवृत हेड ऑफ डिपार्टमेंट सुनील कुमार मिश्रा रामबाग में पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71) के साथ अकेले रहते थे। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह बाजार से आम खरीदने निकले। करीब दो घंटे बाद वापस लौटे। उन्होंने ऊपर के कमरे में पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्रेमलता मिश्रा चलने फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या थी। सुनील कुमार मिश्रा ने  ऊपर जाकर देखा तो वह मृत थीं। अलमारी वाले कमरे का कुंडा टूटा हुआ नजर आया। कुछ सामान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। बजरिया और सीसामऊ पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वृद्धा का बड़ा बेटा लखनऊ में आईआईटी की कोचिंग पढ़ाते हैं, जबकि छोटा इंग्लैंड में इंजीनियर हैं। खबर मिलने पर बड़ा बेटा घर आ रहा है। पूर्व शिक्षक के मुताबिक बदमाश उनके गले से चेन, दो अंगूठियां, कान की बालियां ले गए। प्रेमलता मिश्रा की अलमारी डेढ़ से दो लाख रूपये और चार से साढ़े चार लाख रूपये गायब हैं। बदमाशों ने कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें