फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेसीबी के आगे लेटा बुजुर्ग, कब्जा खाली कराने पहुंची टीम लौटी बैरंग

Wed, 10 Sep 2025 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आवास विकास की टीम कल्याणपुर के आंबेडकरपुरम में प्लाट पर कब्जा लेने गई थी। लोगों के विरोध के बाद वापस लौटी।
विज्ञापन
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर के आंबेडकर पुरम आवास विकास तीन के एक प्लॉट पर बुधवार को कब्जा लेने पहुंची आवास विकास परिषद को हंगामे के बाद बैरंग लौटना पड़ा। बुलडोजर देखकर बुजुर्ग उसके आगे लेट गए। परिजन और क्षेत्रीय लोगों ने परिषद की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद के अधिकारी अपनी टीम और कल्याणपुर की भारी पुलिस फोर्स के आंबेडकर पुरम आवास एक प्लाट पर कब्जा करने पहुंची। टीम को देखकर परिजन हंगामा करने लगे।

विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया जिसके बाद खुद को जमीन का मालिक बताने वाले सूरज प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने की बात कही। अधिकारियों के न सुनने पर बुजुर्ग सूरज प्रसाद जेसीबी के आगे लेट गए।
विज्ञापन

विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
काफी देर हंगामे के बाद आवास विकास टीम बिना कब्जा लिए वापस लौट गई। सूरज प्रसाद शुक्ला ने बताया कि करीब तीन बीघे 11 बिस्वा जमीन उनके परिवार की है। आवास विकास ने कुछ जमीन एक्वायर कर ली थी जिसके खिलाफ वह न्यायालय चले गए। मौजूदा समय में हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें