फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुरसौली में बुखार से बुजुर्ग की मौत, आठ से ज्यादा लोग चपेट में

Wed, 07 Oct 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रमजानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव निवासी रमजानी (62) की बुखार के चलते हैलट में मौत हो गई। बेटे आमिर के अनुसार करीब 15 दिन पहले पिता को बुखार आया था। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज के बाद वह ठीक हो गए, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले दोबारा तेज बुखार आने लगा। उन्हें तीन अक्तूबर की रात हैलट में भर्ती कराया गया था। आमिर ने बताया कि मंगलवार रात ठंड लगने के बाद तेज बुखार आया और आधी रात के बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव में आठ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। वर्ष 2022 में कुरसौली में बुखार से 16 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई थी। बीते वर्ष भी बुखार का प्रकोप रहा था। ग्रामीणों के अनुसार नहर किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं और घरों के आसपास नालियां साफ न होने से बरसाती पानी भरा है। आरोप है कि 15 दिनों से गांव में फागिंग और दवा का छिड़काव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें