फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हर्ष फायरिंग से वृद्ध की मौत का मामला, परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

Tue, 27 Oct 2026 04:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में टेसू झंझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में हुई वृद्ध की मौत के मामले में नया मोड़ आया। मंगलवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोककर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और चौकी इंचार्ज व सिपाही पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर के सजेती थाने के कोटरा मकरंदपुर में हर्ष फायरिंग में वृद्ध की गोली लगने से मौत के बाद पोस्टमार्टम होने पर सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचा। मंगलवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार से पहले  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ गांव पहुंचकर परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर में यमुना नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

मालूम हो कि टेसू झंझिया कार्यक्रम के दौरान रामखेलावन (65) की रविवार रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मंगलवार सुबह परिजन आरोपियों की गिरफ़्तारी के साथ कोटरा चौकी इंचार्ज विकास जायसवाल और सिपाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन





एसीपी के आश्वासन पर माने परिजन

उन्होंने परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे घाट में कर दिया।  एसीपी ने बताया कि एक आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, अन्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताया कि गांव में पीएसी बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें