Kanpur News: महाराजपुर के पुरवामीर में अज्ञात वाहन की टक्कर से काठमांडू निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह 25 वर्षों से हाईवे किनारे पीपल के पेड़ के नीचे रहकर जीवन यापन कर रहे थे।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के सामने 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुरवामीर हाईवे किनारे पीपल के पेड़ के नीचे एक चारपाई पर अपना जीवन गुजारने वाले बहादुर नेपाल के काठमांडू के रहने वाले थे। उनको करीब 25 वर्ष पहले संचालित एक होटल मालिक द्वारा यहां लाया गया था। होटल बंद होने के बाद से बहादुर यही रहने लगा।
शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण भीख मांगकर अपना जीवन यापन करने लगा।महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।