फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वृद्ध किसान को बंधक बनाकर चार भैंसें लूटीं; तमंचे के बल पर मफलर से बांधा, दो संदिग्ध हिरासत में

Sun, 11 Jan 2026 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तिवारीपुर में वृद्ध किसान को मफलर से बांधकर चार भैंसें लूट ली गईं। ग्रामीणों ने पीछा कर दो भैंसें बचा लीं, जबकि किसान की पहचान पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बीती रात चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने खेतों में रह रहे वृद्ध किसान शिवनारायण उर्फ बाबा को बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी चार भैंस खोल ले गए। बदमाशों ने किसान को उसके ही मफलर से बांधकर तमंचा दिखाया और मारपीट करते हुए चारपाई पर जकड़ दिया। इसके बाद पशुओं को करीब दो सौ मीटर दूर वन विभाग के जंगल की ओर ले जाने लगे तभी किसान ने शोर मचाया।

विज्ञापन

आवाज सुनकर पास की पानी की टंकी पर चौकीदारी कर रहे भाई मंगल पहुंचे और शिवनारायण को खोलकर ग्रामीणों को जगाया शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो बदमाश दो भैंसों को लेकर मौके से भाग निकले। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने वन विभाग में खोजबीन की, तो दो भैंस बंधे हुए पैरों के साथ मिलीं, जबकि दो भैंस अब भी गायब हैं।

विज्ञापन

जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
तहरीर और जांच के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
किसान ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व पास के गांव सुनहैला के दो युवक बहाने से उनके पास पहुंचे थे और जबरन शराब पिलाने की बात कर रहे थे। वही युवक रात में बदमाशों के साथ शामिल थे। ग्रामीणों ने दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि किसान द्वारा बताए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें