फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बुजुर्ग दंपती का मोबाइल हैक कर ठगी, 10 मिनट में उड़ाए 9.94 लाख, इंटरनेट बैंकिंग से जोड़ा था नया पेयी

Sat, 17 Oct 2026 01:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी के बैंक खातों से साइबर ठगों ने महज 10 मिनट में 10 ट्रांजेक्शन कर 9,94,195 रुपये पार कर दिए। शातिर ठगों ने मोबाइल हैक कर इंटरनेट बैंकिंग का नया पासवर्ड बनाया और खाते में नया पेयी जोड़कर रकम उड़ा ली।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साइबर ठगों ने काकादेव के नवीन नगर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी के बैंक खातों से करीब 10 मिनट में 10 ट्रांजेक्शन कर 9,94,195 रुपये पार कर दिए। आरोप है कि ठगों ने मोबाइल हैक कर इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड बनाया और खाते में नया पेयी जोड़कर रकम निकाल ली। बुजुर्ग के खाते से 4,99,195 रुपये और पत्नी के खाते से 4,95,000 रुपये निकाले गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विनोद कुमार तांगड़ी के मुताबिक, उनका और उनकी पत्नी का खाता स्वरूप नगर स्थित इंडसइंड बैंक में है। दोनों खातों में एक ही मोबाइल नंबर लिंक है। 10 अक्तूबर की सुबह मोबाइल पर आए संदेशों से उन्हें खातों से रकम निकलने की जानकारी हुई। उनके खाते से नौ अक्तूबर की रात 11:31 बजे से 10 अक्तूबर की रात 12:04 बजे तक सात ट्रांजेक्शन में रकम निकाली गई। इनमें 95-95 हजार रुपये के तीन ट्रांजेक्शन, 39 हजार, 97,195, 50 हजार और 28 हजार रुपये शामिल हैं।

Trending Videos

दोनों खातों से कुल 9,94,195 रुपये निकाले
कुल 4,99,195 रुपये निकाले गए। वहीं, उनकी पत्नी के खाते से नौ अक्तूबर की रात 11:20 से 11:23 बजे के बीच तीन ट्रांजेक्शन में दो लाख, 95 हजार और दो लाख रुपये निकाले गए। इस तरह दोनों खातों से कुल 9,94,195 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मोबाइल के पुराने संदेश खंगाले, तो पता चला कि आठ अक्तूबर को दोनों खातों की इंटरनेट बैंकिंग का लॉगइन पासवर्ड बनाया गया था। साथ ही, नए पेयी के रूप में अशसदुल हक का नाम जोड़े जाने का संदेश भी मिला।

विज्ञापन

विनोद कुमार ने तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं
पीड़ित के मुताबिक, नौ अक्तूबर को उनके मोबाइल से एक लिंक दूसरे नंबर पर भेजा गया था। बुजुर्ग को आशंका है कि साइबर ठगों ने मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से बैंक खातों तक पहुंच बनाई और रकम निकाल ली। विनोद कुमार ने 10 अक्तूबर को साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद 12 अक्तूबर को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें