फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन होकर जाएंगी आठ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी

Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेल प्रशासन बांद्रा टर्मिनल, ग्वालियर, उदयपुर सिटी और दिल्ली के लिए आठ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ और ग्रीष्मकालीन स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। बांद्रा टर्मिनल, ग्वालियर, उदयपुर सिटी और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सेंट्रल स्टेशन पर इनका स्टापेज पांच से 10 मिनट का होगा। ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02878 हर रविवार छह अप्रैल से 29 जून तक नई दिल्ली से सुबह चार बजे चलेगी। सेंट्रल स्टेशन 9:50 पर आएगी, 10 मिनट बाद रवाना होकर सोमवार को सुबह पांच बजे रांची पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन भी 13 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09623 स्पेशल उदयपुर सिटी से हर मंगलवार को आठ अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से दोपहर 4:05 पर चलेगी। गोविंदपुरी स्टेशन अगले दिन सुबह 8:20 पर आएगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी। बिहार के फारबिसगंज सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन गुरुवार सुबह नौ बजे 10 अप्रैल से एक मई तक चलेगी। गोविंदपुरी स्टेशन अगले दिन सुबह 4:40 पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04137 स्पेशल ग्वालियर से हर रविवार व बुधवार को छह अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। ग्वालियर से सुबह 7:10 बजे चलेगी, गोविंदपुरी दोपहर 3:20 पर आएगी। अगले दिन सुबह आठ बजे बरौनी पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन 04138 सोमवार व गुरुवार को सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन बरौनी से सुबह 9:45 बजे चलेगी। गोविंदपुरी अगले दिन रात 2:50 पर आएगी। ट्रेन संख्या 04125 स्पेशल सूबेदारगंज से हर सोमवार 7 अप्रैल से 30 जून तक तड़के 5:20 बजे चलेगी। गोविंदपुरी सुबह आठ बजे आएगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 04126 बांद्रा टर्मिनल से हर मंगलवार आठ अप्रैल से सात जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें