फेसक्रीम और जेल उत्पाद भी महंगे
किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एक लीटर का रिफाइंड कुछ समय पहले तक 161 रुपये का था। अब इसके दाम 167 रुपये कंपनियों ने कर दिए हैं। नयागंज मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री रोशन लाल अरोड़ा ने बताया कि मच्छर मार रिफिल और मशीन 83-84 रुपये की थी, वह अब 90 रुपये की हो गई है। फेसक्रीम और जेल उत्पाद भी महंगे हो गए हैं।