फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: हर एक किमी पर आधा मिनट के लिए रुकेगी ई-बस, केसीटीएसएल ने जारी की नई समय सारिणी, पढ़ें डिटेल

Fri, 03 Oct 2025 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केसीटीएसएल के अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक में ई-बसों के जरिए बेहतर परिवहन सुविधा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। नए शेड्यूल के तहत, हर एक किलोमीटर पर ई-बस आधा मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन
ई बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में इस त्योहारी सीजन में अब 30 किमी के दायरे में हर 15 मिनट में ई-बसों की सेवा मिलेगी। हर एक किमी पर ई-बस आधा मिनट के लिए रुकेगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (केसीटीएसएल) के अधिकारियों ने नई समय सारिणी जारी कर दी है। दो अक्तूबर से नए शेड्यूल से ई-बसों का संचालन होगा। सीएनजी बसों का संचालन शहर में पूरी तरह से ठप होने के बाद विभिन्न रूटों पर शहरवासियों को दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन

यह मुद्दा मंगलवार को मंडल के एक अधिकारी के साथ केसीटीएसएल के अधिकारियों की बैठक में भी उठा था। तय हुआ कि ई-बसों के जरिये बेहतर परिवहन सुविधा देने की व्यवस्था की जाएगी। केसीटीएसएल के संचालन प्रबंधक अभिनव निगम ने रूट का सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। रिपोर्ट मंजूर होने के बाद नई समय सारिणी लागू की गई है।

Trending Videos

नौबस्ता से जहानाबाद रूट तक आठ ई-बसों को बंद किया
पहले रामादेवी से बिंदकी तक जाने वाली 16 ई-बसों को सिकटिया (चौडगरा), रामादेवी से आईआईटी तक चलने वाली 23 ई-बसों को मंधना के आगे रामा मेडिकल कॉलेज तक किया गया है। रामादेवी से रनिया रूट पर अब छह की जगह नौ ई-बसों को संचालित किया जाएगा। रूट की दूरी 50 से घटाकर 30 किलोमीटर की गई है। इसके अलावा नौबस्ता से जहानाबाद रूट तक आठ ई-बसों को बंद किया गया है।

दिसंबर तक आ सकती नई बसें
बताया जा रहा है कि दिसंबर तक नई बसों के आने की संभावना है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर में बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में 77 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इसमें करीब आठ से 11 हजार तक यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

ई-बसों के संचालन के लिए नई समय सारिणी लागू हो गई है। रूट पर शहरियों को हर 15 मिनट में ई-बस की सेवा मिलेगी। त्योहारी सीजन में ज्यादा लोड फैक्टर और आय बढ़ाने के लिए चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी।  -महेश कुमार, प्रबंध निदेशक, केसीटीएसएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें