फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बाइक सवार भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, 30 मीटर घिसटते गए, एक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यशोदानगर फ्लाईओवर पर पर रविवार सुबह एमआर की मौत के बाद देर शाम एक और हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा भाई घायल है। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया। घायल का कांशीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी गिरीशचंद्र सैनी (55) कागज के लिफाफे बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुमन और पांच बेटे हैं। परिजन ने बताया कि गिरीश अपने छोटे भाई राजीव के साथ निजी काम से कालपी गए थे। रविवार देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर फ्लाई ओवर के पास पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव एक तरफ गिरे जबकि गिरीश को चालक भागने के चक्कर में घसीटते ले गया। राहगीरों के खदेड़ने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।

Trending Videos
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डंपर में लगा नंबर कार का निकला
हादसा करने वाले डंपर में जो नंबर प्लेट लगी थी वह एक स्विफ्ट डिजायर कार की निकली। इसमें 49 हजार रुपये के 10 चालान निकले। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें