कानपुर में घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।
मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी विवेक अपने एक साथी के साथ बाइक से घाटमपुर कस्बे की ओर जा रहा था। सर्विस रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।