Kanpur News: घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सजेती के निमधा निवासी विवेक की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कानपुर में घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी विवेक अपने एक साथी के साथ बाइक से घाटमपुर कस्बे की ओर जा रहा था। सर्विस रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।