फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: हाईवे पर ‘मौत’ बनकर पलटा डंपर, नीचे दबकर साइकिल सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल, 10KM लंबा जाम

Thu, 14 May 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के जहांगीराबाद में डंपर पलटने से साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल है। हादसे के कारण हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद के पास अनियंत्रित डंपर पलटने से एक साइकिल सवार की दबकर मौत हो गई। वहीं, घाटमपुर का अभिषेक (22) पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को तुरंत घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन



प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने क्रेन से डंपर को सीधा कराकर किनारे कराया। इस दौरान दोनों ओर करीब दस किमी तक जाम लग गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें