फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संतरों के छिलके से बने ड्राई फेसवॉश से दमकेगा चेहरा, CSJMU के स्टार्टअप ने लांच किया ये उत्पाद

Sat, 17 May 2025 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसजेएमयू के स्टार्टअप ने केमिकल रहित अपना उत्पाद अनारना लांच किया। आयुर्वेदिक उबटन, मॉइस्चर, कंडीशनर सहित 12 उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
लांच किया केमिकल रहित अपना उत्पाद अनारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतरों के छिलके से बना ड्राई फेसवॉश, जौं और हिमालयन नमक से बना स्क्रब, मुलेठी, अदरक-लहसुन सहित कई सामग्री से बना मसाज ऑयल त्वचा को निखारने में मदद करेगा। कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक व प्राकृतिक वस्तुओं से सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्टार्टअप चार्ट सीस एक्सपोर्ट्स एलएलपी की फाउंडर नम्रता नरुला ने शनिवार को अपने ब्रांड अनारना को लॉन्च किया। बिना केमिकल के इन उत्पादों को किसी भी उम्र का व्यक्ति प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन


विवि के सेंटर ऑफ अकादमिक भवन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान वीसी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, उद्यमी नम्रता नरुला, अंकुर नरुला, उद्यमी बलराम नरुला सहित अन्य ने इन उत्पादों को लॉन्च किया। नम्रता नरुला ने बताया कि आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को रिटेलर व डीलर नेटवर्क के माध्यम से यूपी में विस्तार देने की योजना तैयार की गई है। उनके उत्पाद में किसी भी तरह का केमिकल नहीं है और पूर्ण रूप से स्वदेशी है। आयुर्वेदिक उत्पाद होने के कारण इनकी लाइफ भले ही कम हो, लेकिन परिणाम अच्छे हैं।

आयुर्वेदिक उबटन, फेस वॉश, मॉइस्चर, कंडीशनर व कुमकुमादि अर्क तेल सहित 12 उत्पाद मार्केट में उपलब्ध रहेंगे। नम्रता ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए स्किन केयर के उत्पाद तैयार करती थीं। इससे ही उन्हें इस क्षेत्र में उतरने की प्रेरणा मिली। वह अभी तक अपनी वेबसाइट www.anarna.in के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में उपलब्ध हैं। इन सभी उत्पादों को भारत में ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा कायस्था, डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें