फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशेबाज पति ने केरोसिन डाल पत्नी को जिंदा जलाने का किया प्रयास, घटना के बाद से आरोपी फरार

Thu, 18 Feb 2021 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में पत्नी के कमाई न करने पर नशेबाज पति ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। लपटों से लिपटी महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पति फरार है।
विज्ञापन


रिक्शा चालक दिलशाद बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की सफेद कॉलोनी के एक कमरे में किराये पर पत्नी नाजनीन (45) व तीन बेटियों के साथ रहता है। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दिलशाद नशेबाज है। पत्नी व बेटियों पर कहीं काम करने का दबाव बनाता है। इसे लेकर आए दिन पत्नी से मारपीट भी करता था।

14 वर्षीय सबसे छोटी बेटी महक ने बताया कि गुरुवार को पिता ने इसी बात पर मां से मारपीट की। इसके बाद स्टोव से मिट्टी का तेल निकालकर उन पर पलट दिया और आग लगा दी। पुलिस के अनुसार महिला 60 प्रतिशत तक झुलसी है। पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें