फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बाप: ठंडे पानी के टब में फेंकी गई मासूम ने तोड़ा दम; मां ने शव लेकर ससुराल में किया हंगामा, पढ़ें मामला

Sat, 07 Feb 2026 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मसवानपुर में नशेड़ी पिता द्वारा ठंडे पानी के टब में फेंकी गई एक वर्षीय बच्ची ने एक माह के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने शव के साथ ससुराल में हंगामा कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
बच्ची सृष्टि की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम में बिलखती मां रुचि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मसवानपुर में महिला ने अपनी पति पर शराब के नशे में उसे पीटने और एक साल की मासूम को ठंडे पानी से भरे टब में डालने का आरोप लगाया। पिता की इस करतूत से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई जिसे मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक महीने तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बच्ची ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

इससे आक्रोशित मां ने बच्ची का शव गोद में लेकर मायके पक्ष के साथ ससुराल पहुंची और हंगामा किया। पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची रावतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आए दिन बेटी को पीटता था गोपाल
नवाबगंज सूर्य विहार निवासी रामसिंह के अनुसार बेटी रुचि ने 16 सितंबर 2024 को रावतपुर मसवानपुर निवासी ई-रिक्शा चालक गोपाल गुप्ता से प्रेमविवाह किया था। दोनों सूर्य विहार में ही किराये के कमरे में रह रहे थे। आरोप है कि शराब का लती गोपाल आए दिन बेटी को पीटता था।

मायके में आकर रहने लगी थी रुचि
रुचि का आरोप है कि एक माह पूर्व शराब के नशे में धुत पति गोपाल ने उन्हें पीटा। इसके बाद एक साल की बेटी सृष्टि को उठाकर ठंडे पानी के टब में डाल दिया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। वह बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। वहीं, घटना के बाद से रुचि मायके में आकर रहने लगी थी। शुक्रवार सुबह बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
मासूम की मौत से गुस्साई रुचि व उसके परिजन बच्चे के शव को लेकर रावतपुर स्थित रुचि की ससुराल पहुंचे। हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें