कानपुर में सरसौल से रामादेवी जा रही एक टैक्सी नशे में धुत कार चालक की लापरवाही का शिकार हो गई। रूमा स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी में सवार करीब नौ लोगों में चीख-पुकार मच गई।
टैक्सी चालक राघवेंद्र कुमार निवासी रूमा ने बताया कि पीछे से आ रही कार के अंदर कुछ युवक नाचते-गाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। गुड़गुड़ियापुर पुल के ऊपर भी उन्होंने कार को लहराते हुए भगाया था। इसके पहले हाथीपुर गांव के सामने भी उनकी कार ने एक ऑटो में हल्की टक्कर मारी थी, लेकिन तब ऑटो पलटते-पलटते बचा था।