पुलिस की हिरासत में मारपीट और पथराव के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फजलगंज थानाक्षेत्र में दीपावली पर नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग स्थानों पर पथराव करते हुए होटल संचालक समेत तीन लोगों को पीटा। वहीं बचाने के दौरान आरोपियों ने एक युवक की अंगुली तोड़ दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गड़रियनपुरवा निवासी अंशु पाल के अनुसार दिवाली की रात वह चचेरे भाई रितिक और साथी लकी पाल के साथ कार से घूमने निकले थे। इस दौरान मुकुल का गौरव गुप्ता, अक्षय गुप्ता से विवाद हो रहा था। वह लोग उसे बचाने गए तो इलाके के साहिल साहू, मुकुल, रितिक गौतम, सुमित पाल गालीगलौज करते हुए आ गए। आरोपियों ने उसे और उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटा। इसे उसके हाथ की अंगुली टूट गई।
फजलगंज इंसपेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साहिल के साथ ही संकेत राजपूत और उसके भाई शुभम को गिरफ्तार किया गया है। इसस पहले इन्हीं आरोपियों ने चार खंभा कुआं स्थित होटल संचालक के साथ पीटते हुए पथराव कर किया था। वहीं मंगलवार रात आरोपियों ने शराब के लिए रुपये न देने पर गड़रियनपुरवा निवासी विशाल उर्फ काका को तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया था जिसे विशाल को सात टांके लगे हैं। एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि अन्य दोनों मामलों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।