एक के बाद एक दो वार किए
तभी चचेरे देवर राजन आए जो की बेहद नशे में धुत लग रहे थे। आते ही लोहे की पाइप से शांति देवी के सिर पर एक के बाद एक दो वार कर दिए, जिससे शांति देवी मौके पर ही गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई। बीच बचाओ करने के लिए वह भागी, तो राजन उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद राजन मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक का के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा राजेश व छोटा बेटा आरोपी राजन है।
तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
प्रेमा ने बताया कि राजेश और राजन एक ही मकान में रहते हैं। राजन की पत्नी तीन साल पहले अपने मायके चली गई थी। तब से वह नहीं आई आरोपी राजन कमीशन पर जमीन खरीदने बेचने का काम करता है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, प्रभारी सीओ सिटी वनी सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।