कानपुर में महाराजपुर सिकठिया गांव के एक किसान के खेत में आसमान से एक ड्रोन कैमरा आ गिरा। अचानक गिरे ड्रोन कैमरा से खेत में काम कर रहे ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। खेत पर काम कर रहे किसानों ने आसमान से कुछ गिरते हुए देखा तो पहले हेलीकॉप्टर गिरने की बात करने लगे। पास जाकर देखा तो ड्रोन कैमरा दिखा। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।