फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चालक को लगी झपकी, बरातियों से भरी बस डंपर में घुसी, बस के चालक समेत आधा दर्जन घायल

Fri, 05 Feb 2021 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता यशोदानगर फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह चालक को झपकी लगने से बरातियों से भरी बस आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। घटना में चालक, क्लीनर समेत आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। डंपर चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


बीच हाइवे पर क्षतिग्रस्त खड़ी बस से जाम लगा। यातायात विभाग की क्रेन ने बस को किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद बरातियों को प्राइवेट वाहनों से प्रयागराज रवाना किया गया। दिल्ली निवासी सैय्यद शाहिद के बेटे सैय्यद अली का निकाह शुक्रवार को प्रयागराज में था।

दिल्ली गौतमनगर निवासी बस चालक रामबाबू गुरुवार को दिल्ली से 40 बारातियों को बस में बैठा कर प्रयागराज के निकले थे। यशोदानगर फ्लाईओवर पर सिमरा गांव के सामने बस आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। बस के फर्श पर गिरने से कई यात्री घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें