फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकान में मिला ड्राइवर का शव, परिजनों में कोहराम, हत्या का लगाया आरोप

Thu, 19 Nov 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंसराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही स्थित मकान में सोमवार को युवक का शव पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बेटे हंसराज गौतम (28) के रूप में पहचान कर हत्या का आरोप लगाया। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के झकरगढ़ा निवासी किसान रामपाल ने बताया कि बेटा हंसराज दो साल से बर्रा के कर्रही में एक सीमेंट कारोबारी की गाड़ी चला रहा था। उनका आरोप है कि बीच में कई महीने की मजदूरी न देने पर बेटे के विरोध करने पर सीमेंट की बोरी चोरी करने की चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई थी। सोमवार को शव मिलने पर पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें