फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौकी को बना दिया बार; एडीसीपी के निरीक्षण में चौकी प्रभारी-दरोगा शराब पीते मिले, DCP ने किया निलंबित

Wed, 10 Dec 2025 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थाने और गुरुदेव चौकी पर तैनात दो दरोगाओं को ऑन ड्यूटी शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब एडीसीपी की देर रात चेकिंग के दौरान दोनों दरोगा नशे में धुत पाए गए।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर थाने की गुरुदेव पुलिस चौकी में शराब पी रहे चौकी प्रभारी लोकेश पटेल और दरोगा निखिल सिंह को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि कई दिनों से गुरुदेव चौकी में शराब पीने की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात निरीक्षण किया तो चौकी प्रभारी लोकेश पटेल और दरोगा निखिल सिंह मेज पर रखकर शराब पीते मिले। मौके पर ही दोनों को फटकार लगाने के बाद रिपोर्ट बनाकर डीसीपी पश्चिम को भेज दी। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें