फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डॉ. नेमी का निलंबन स्थगित…श्रावस्ती गए उदयनाथ, डॉ. रस्तोगी बने कार्यवाहक CMO, फिर ऊहापोह की स्थिति

Thu, 17 Jul 2025 06:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी का निलंबन रोक दिया गया है। वहीं, डॉ. उदयनाथ को श्रावस्ती वापस भेज दिया गया है और उनकी जगह डॉ. रमित रस्तोगी ने कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
डॉ. हरिदत्त नेमी और डॉ. उदयनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डॉ. हरिदत्त नेमी का निलंबन स्थगित कर दिया है। डॉ. उदयनाथ एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी को चार्ज सौंपकर श्रावस्ती चले गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डॉ. नेमी गुरुवार या शुक्रवार को ज्वाइन कर सकते हैं। गुरुवार को इस मामले में पार्टी बनाए गए डीएम, एडीएम, एडीसीपी और चकेरी थानाध्यक्ष को कोर्ट में पेश होना है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट के स्थगनादेश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नेमी और डॉ. उदयनाथ के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। डॉ. नेमी के संबंध में विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसमें सिर्फ निलंबन आदेश को स्थगित करने की बात कही गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्थगन हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के मद्देनजर किया गया है।

विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ बने एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी
स्थगनादेश से डॉ. नेमी के पूर्व की स्थिति में रहने के संबंध में कुछ नहीं कहा गया। इसके अलावा स्थगनादेश के दौरान डॉ. नेमी के खिलाफ जांच की स्थिति को लेकर भी कुछ नहीं कहा गया। वहीं डॉ. उदयनाथ के संबंध में जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि उनकी तैनाती स्थगित की जाती है। अग्रिम आदेशों तक डॉ. उदयनाथ पूर्व की भांति एसीएमओ श्रावस्ती के पद पर तैनात रहेंगे। डॉ. उदयनाथ के जाने के बाद अपर निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने कार्यवाहक सीएमओ के रूप में चार्ज ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें