डॉ. हरिदत्त नेमी और डॉ. उदयनाथ
- फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डॉ. हरिदत्त नेमी का निलंबन स्थगित कर दिया है। डॉ. उदयनाथ एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी को चार्ज सौंपकर श्रावस्ती चले गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डॉ. नेमी गुरुवार या शुक्रवार को ज्वाइन कर सकते हैं। गुरुवार को इस मामले में पार्टी बनाए गए डीएम, एडीएम, एडीसीपी और चकेरी थानाध्यक्ष को कोर्ट में पेश होना है।
हाईकोर्ट के स्थगनादेश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नेमी और डॉ. उदयनाथ के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। डॉ. नेमी के संबंध में विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसमें सिर्फ निलंबन आदेश को स्थगित करने की बात कही गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्थगन हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के मद्देनजर किया गया है।