फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. अनिल जोशी बोले- अल नीनो से बढ़ेंगी फ्लैश फ्लड और पॉकेट रेन की घटनाएं, दी ये बड़ी चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पहुंची 3,000 किलोमीटर लंबी प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के दौरान हेस्को के संस्थापक व पद्मश्री पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जलवायु परिवर्तन और अल-नीनो के गंभीर खतरों पर चिंता जताई।
विज्ञापन
हाईवे पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए नसीहत करते पदमश्री डॉ. अनिल जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल नीनो और पश्चिमी विक्षोभ जैसी मौसमी प्रणालियों में बदलाव जलवायु परिवर्तन के खतरे का संकेत है। इनके कारण फ्लैश फ्लड और पॉकेट रेन की घटनाएं बढ़ेंगी। इसका सबसे बुरा असर स्थानीय छोटी नदियों पर पड़ेगा। बारिश का चक्र प्रभावित होने से ये नदियां या तो धीरे-धीरे सूख जाएंगी या फिर अचानक आई बाढ़ से आसपास के इलाकों में तबाही मचाएंगी। हिमालय से निकलने वाली नदियों पर भी संकट गहराएगा।

विज्ञापन

यह कहना है हिमालयन इन्वायरनमेंटल स्टडीज एंड कंजर्वेशन आर्गेनाइजेशन (हेस्को) के प्रमुख पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का। डॉ. जोशी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई तीन हजार किलोमीटर लंबी प्रकृति पथ साइकिल यात्रा लेकर शहर पहुंचे थे। यात्रा सात राज्यों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा नेपाल के जनकपुरधाम से शुरू होकर उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगी।

Trending Videos

धीरे-धीरे सूखने लगेंगी नदियां
डॉ. जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरा मौसमी सिस्टम असंतुलित हो रहा है। दुनिया के दो-तिहाई समुद्रों का तापमान बढ़ रहा है। इससे बादल टुकड़ों में बन रहे हैं और सीमित क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश हो रही है। वहीं, बर्फबारी कम होने से हिमखंड टूट रहे हैं। हिमालय में बर्फ की मात्रा घटने का असर वहां से निकलने वाली नदियों पर पड़ेगा। ये नदियां धीरे-धीरे सूखने लगेंगी। उन्होंने कहा कि छोटी नदियों में पानी का मुख्य स्रोत बारिश है।

विज्ञापन

मानव समाज को संकट में डाल सकती है जल की कमी
बारिश सामान्य रूप से नहीं होने पर ये नदियां सूख जाएंगी। वहीं एक ही स्थान पर अत्यधिक बारिश होने से अचानक बाढ़ आ सकती है। डॉ. जोशी ने कहा कि इस संकट से बचने का रास्ता प्रकृति से जुड़ना और पेड़-पौधों का संरक्षण करना है। हाईवे पर तापमान गांवों की तुलना में अधिक महसूस होता है। यह अंतर बताता है कि प्रकृति का संरक्षण कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व का पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़ा है और नदियां जीवन रेखा हैं। इनमें जल की कमी पूरे मानव समाज को संकट में डाल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें