फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. अभिषेक बाजपेई बने भारतीय डेफ टीम के मुख्य फिजियो, मलेशिया चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी

Fri, 25 Sep 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मलेशिया के पेनांग में तीन से 10 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेई को भारतीय डेफ टीम का मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. अभिषेक बाजपेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेशिया के पेनांग में तीन से 10 अक्तूबर तक एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। इसमें कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेई भारतीय दल के फिजियोथैरेपिस्ट की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी भी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन

डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए डॉ. अभिषेक बाजपेई का चयन भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है।

विज्ञापन

पांच खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के लिए गौरव की बात
एथलेटिक्स में बिजनौर के विवेक राणा, मैनपुरी के रोहित यादव और बरेली के रिदम शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, बैडमिंटन में गोरखपुर के आदित्य यादव और शतरंज में प्रयागराज के आशुतोष शुक्ला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें