फंदे से लटका मिला था विवाहिता का शव
मामला 2 अगस्त का है, जब पाली गांव निवासी साधना (24) पत्नी ओमप्रकाश का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए नरवल थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
मंधना मोड़ के पास से पुलिस ने दबोचा
नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में मंधना मोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश (32) पुत्र स्व. संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म मामले में काट चुका है 7 साल की जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज दुष्कर्म (धारा 376), जबरन घर में घुसने (धारा 452) और धमकी देने (धारा 506) के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (कोर्ट संख्या 9) द्वारा 23 मार्च 2018 को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।