फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Murder: शव घर पहुंचते ही मची चीत्कार, आराेपियों को फांसी की मांग, शवों से लिपटी रही सुधा

Mon, 25 May 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पति और बेटे का शव देख सुधा बेहाल हुईं। मौके पर भीड़ जुटी रही। हंगामे की आशंका के चलते कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता यशोदानगर चौराहे के पास रविवार रात पिता-पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में सोमवार दोपहर दोनों शव उनके सनिगवां में कांशीराम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचाए गए। शवों को देखते ही परिजन में चीत्कार मच गई। करीब 15 मिनट शव के अंतिम दर्शन करा परिजन शवों को पैतृक गांव लेकर रवाना हो गए जहां अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पति और बेटे का शव देख सुधा बेहाल हो गईं।
विज्ञापन


वो लगातार आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग करती रहीं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एंबुलेंस से दोनों शवों को उनके पुराने निवास कांशीराम कॉलोनी फेस वन में लाया गया। जहां पर परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा कॉलोनी के लोग भी भारी संख्या में जमा थे। शिवनारायण की पत्नी सुधा तो पति और बेटे का शव देखकर लिपटकर रोने लगीं। लोगों का कहना था कि शिवनारायण का परिवार मिलनसार और सीधा था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर मौके पर भाजपा नेता राकेश तिवारी और सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल भी पहुंचे। परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, किसी प्रकार के हंगामे की आशंका के चलते मौके पर चकेरी, कैंट, रेलबाजार और जाजमऊ थाने का फोर्स मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें