रविवार शाम को साढ़े पांच बजे थे। शास्त्रीनगर के टीलेश्वर मंदिर के चौराहे पर भूरे रंग के कुत्ते ने एक बाद दूसरे तीन राहगीरों को काटा। विजयनगर में मेट्रो का का काम होने की वजह से बाइक और स्कूटर सवार लोगों की भीड़ इधर से निकलने के लिए मजबूर रही। आधा घंटे में तीन बाइक सवार लोगों को कुत्ते ने काटा। कुत्ता काटने के बाद चौराहे पर खड़े लोग पूछते-काट लिया क्या? फिर हाथ जोड़कर कहते कि इंजेक्शन जरूर लगवा लीजिएगा।