नगर निगम टीम पर हमला करते स्थानीय
- फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने अपनी पहचान बताते हुए सरकारी कार्रवाई की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि परिवार के लोगों ने आक्रोश में आकर टीम पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने कर्मचारियों को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि यूपी 112 के जरिए मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।