फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम का दौरा, नाव से किया निरीक्षण…ग्रामीणों से संवाद कर जानें हालात

Fri, 01 Aug 2025 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में बाढ़ से प्रभावित गड़ाथा गांव का निरीक्षण करने के लिए डीएम जितेंद्र प्रसाद नाव पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ के पानी से घिरी सड़कों और गांव का जायजा लिया और ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डीएम ने किया बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डीएम जितेंद्र प्रसाद आज घाटमपुर क्षेत्र के गड़ाथा गांव पहुंचे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले ही सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण, डीएम ने नाव पर बैठकर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के हालात को देखा और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें